गोपालगंज: पहली बारिश से सहमे लोग,कटाव निरोधी काम नहीं हुए पूरे

by TrendingNews Desk

गोपालगंज जिले में मानसून आने में भले ही देर हो लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते लोग आने वाली बाढ़ की आशंका से सहमे जरुर हैं| हाल के दिनों में गंडक के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन नदी में कटाव जारी है| प्रशासन के तमाम दावों के बीच लोग कटाव निरोधी काम से संतुष्ट नहीं हैं| गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनिया पंचायत में पिछले साल गंडक ने भीषण तबाही मचायी थी| इस पंचायत के सैंकड़ो घर और टोले गंडक की कटाव के भेंट चढ़ गए थे| यहां के सरकारी स्कूल भवन , पंचायत भवन, यहां तक की शिव मंदिर और सैकड़ो घर सब कुछ गंडक में विलीन हो गए थे|
इस साल गंडक से कटाव न हो और इस पंचायत के बाकी बचे गांव को कटाव से बचाने के लिए अकेले इस पंचायत में करीब 7 करोड़ रूपये खर्च किये है| इसके अलावा पूरे जिले में कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है| लेकिन जलसंसाधन विभाग द्वारा करोडो रूपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीण दहशत में है|