कसौली में महिला अधिकारी की हत्या का आरोपी मथुरा से गिरफ्तार

by TrendingNews Desk
बिहार

हिमाचल प्रदेश के कसौली में अतिक्रमण रोधी अभियान का नेतृत्व कर रही एक महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी होटल मालिक को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के कर्मियों की एक टीम ने आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने वेश बदलने के लिए मूंछ काट ली थी और बाल भी काट लिये थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय सिंह ने मंगलवार को सहायक नगर योजनाकार शैलबाला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बताते चले कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

ऐसे पकड़ाया आरोपी-
महिला अधिकारी की हत्या करने वाला आरोपी विजय कुमार की लोकेशन दिल्ली की आ रही थी इसलिए हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। आरोपी विजय लगातार फ़ोन से अपने एक परिचित से बात कर रहा था और हिमाचल पुलिस उसके फ़ोन को ट्रेस कर रही थी। परसों विजय कुमार दिल्ली में था लेकिन उसकी लोकेशन एक बार फिर बदल गई, वो भाग कर मथुरा आ गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हिमाचल पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। परसों रात विजय कुमार की लोकेशन मथुरा की एक रिफाइनरी के पास थी, इसके बाद फ़ोन बंद हो गया।
गुरुवार को उसका फ़ोन फिर से चालू हुआ और उसकी लोकेशन वृंदावन पता चली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हिमाचल पुलिस ने जाल बिछाया और विजय कुमार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-बिहार: मोतिहारी में पलटी बस, 27 लोग जिन्दा जले

बताते चले कि होटल मालिक विजय सिंह पर आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान उसने असिस्टेंट टाउन प्लानर शशिबाला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महिला अफसर शैल बाला ने नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय ठाकुर से होटल खाली करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से शैल बाला पर 3 गोलियां दाग दी। 2 गोली शैलबाला को लगीं और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि फायरिंग में पीडबल्यूडी का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।