अगले महीने सोनम कपूर बंधेंगी शादी के बंधन में,मुंबई के होटल में होगी शादी

by TrendingNews Desk

मशहूर बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 6 और 7 मई को मुंबई में शादी करेंगी। उनकी शादी की तारीख अभी तक कंफर्म नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब तारीख सामने आ गई है।
बता दे कि पहले इस शादी का वेन्यू स्विट्जरलैंड तय हुआ था। लेकिन आखिर वक्त में इसे बदलकर मुंबई कर दिया गया।
सोनम कपूर ने अपनी गेस्ट ल‍िस्टै भी तैयार कर ली है। सोनम की शादी में उनका परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कुछ चुन‍िंदा लोग शाम‍िल होंगे।

यह भी पढ़ें-भावुक हुई सनी लियोनी,बेटी को सिने से लगा किया यह वादा

संगीत का कार्यक्रम 29 अप्रैल से मई के पहले हफ्ते में आयोजित किया जा सकता है। संगीत उसके बाद शादी और फिर ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने की तैयारी है। रिपोर्ट के अनुसार, संगीत और शादी का फंक्शन एक दिन ही आयोजित किये जा सकते हैं, हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें-कर्ज ना चुकाने के आरोप में कॉमेडियन राजपाल यादव को कोर्ट ने माना दोषी,हो सकती है सजा

बताया जा रहा है कि करीब 150 लोग इस शादी में शामिल होंगे। मुंबई में शादी करने का प्लान इसलिए किया गया है, ताकि बड़ों का आशिर्वाद आसानी से मिल सके। बताया जा रहा है मुंबई में वेन्यू होने से कपूर फैमिली खुश है और जोरों-शोरों से शादी की तैयारियों में जुट गई है। शादी का वेन्यू का प्लान बांद्रा या जुहू के होटल में की जा सकती है।