जल्द ही कॉमेडी करते नजर आएंगे अक्षय

by TrendingNews Desk
अक्षय कुमार

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर एक टीवी शो को होस्ट करने जा रहे हैं। इस बार वो अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले हैं।

अक्षय कुमार जल्द ही इस महीने से स्टार प्लस के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 5 से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज किए गए प्रोमो में अक्षय कुमार प्रेग्नेंट दिख रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय के पेट में एक-दो नहीं बल्कि चार बच्चे एक साथ मस्ती कर रहे हैं।  इतना ही नहीं इस प्रोमो का शीर्षक ‘अपना हीरो पेट से’ दिया गया है।।
अक्षय को नए लुक में दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।।