भागलपुर: एक प्यार का खौफनाक अंत!

by TrendingNews Desk

कहते हैं प्यार भी अजबी चीज होती है वो न उम्र देखता है, और न ही रिश्ता| भागलपुर में एक ऐराा ही मामला सामने आया है लेकिन उस प्यार का अंत इतना खौफनाक होगा ये शायद दोनों प्यार करने वालों ने कभी नहीं सोचा होगा| रिश्ते में बुआ लगने वाली एक लड़की से भतीजे को प्यार होता है और दोनों भागकर शादी कर लेते हैं लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे सुनकर रूह कांप जाती है और दिल सोचने पर मजबूर हो जाता है कि क्या हमारे समाज में ऐसा भी हो सकता है|
रिश्ते में भतीजा पवन अपनी बुआ को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता है और इसी दौरान बुआ और पवन में प्यार परवान चढ़ने लगता है| दुनिया की सच्चाई से बेखबर ये दोनों एक दिन भागकर शादी कर लेते हैं| शादी करने के बाद इन दोनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है| घटना के बाद पंचायत बैठती है जिसमें ये फरमान सुनाया जाता है कि पवन ने दूसरे की बेटी पर आंख डाली है सो उसे पकड़कर और मार पीट कर पंचायत में लाया जाए| बस क्या था पंचायत का फरमान सुनते ही लड़की के परिवारवाले पवन के घर पहुंचते हैं और उसकी जमकर पिटाई करते हैं और जब उससे भी इन हैवानों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने पवन की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी | इधर लड़की का भी कोई पता नहीं है और आशंका है कि घरवालों ने उसकी भी हत्या कर दी है| इलाके के लोग दबी जुबान में ऑनर किलिंग की बात कर रहे हैं|
एक प्यार का इतना भयानक अंजाम होगा ये शायद उस लड़की और पवन ने कभी नहीं सोचा होगा| फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और मामले में शामिलि लोगों की पता लगाने की कोशिश कर रही है|