बिग बॉस 12 का हुआ जोरदार आगाज, इन कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। जिस शो का इंतजार इतने दिनों से लोग कर रहे थे, फाइनली उस शो का आगाज हो गया है। बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत लोगों को लिए किसी त्योहार की खुशी से कम नहीं है। जी हां बिग बॉस हर घर पर देखे जाने वाला रियलिटी शो है, जिसका इतंजार लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं।

इसे भी पढ़ें: गणपति उत्सव पर सोनाली को याद आया घर, डाला ये पोस्ट

इस बार बिग बॉस काफी अलग है, इस बार इसमें जोड़ी और सिंगल लोगों की एंट्री हुई है। कुछ सेलिब्रिटी तो कुछ कॉमनर घर के अंदर गए हैं। जिसमें से एक जोड़ी पुलिसवाले और वकील की है, एक बहनों की जोड़ी, एक किसान और बिजनेसमैन की जोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की मूवी ‘बधाई हो’ का ट्रेलर लॉन्च, देखकर हो जाएंगे आप लोट-पोट

वहीं कुछ सेलिब्रिटी भी शामिल हैं, जैसे करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे और सृष्टी रोडे। जिन्होंने सिंगल एंट्री ली है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह शादी के बंधन में बंधेंगे बाजीराव और मस्तानी, तैयारियां शुरू!