बिहार: 5 साल में लाई गईं थी 450 लड़कियां, इतनी हुईं रेप जैसी घटना का शिकार

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में लड़कियों के साथ हुए यौन शोषण और रेप के मुद्दा काफी गरमाता जा रहा है। आए दिन इस मामले में कई तरह के खुलासे होते रहते हैं। एक बार फिर इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश के कारण धंसी पटना की बेली रोड, सीएम ने किया निरीक्षण

29 लड़कियां हुईं रेप जैसी घटना का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, वहां पिछले 5 सालों में करीब 450 लड़कियां लाई गई थीं। जिसमें से 29 लड़कियों से रेप किया गया इसकी पुष्टि हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: आज सुर्ख लाल दिखेगा चांद, बंद हुए मंदिरों के कपाट

आप पार्टी ने की सजा ए मौत की मांग

वहीं दूसरी ओर आप पार्टी ने बिहार में हुए इस गिनहोने कांड में शामिल लोगों के लिए सजा ए मौत की मांग की है। आप के सांसद और पार्टी के बिहार प्रभारी संजय सिंह ने मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: गुरू पुर्णिमा का क्या है महत्व, पढ़ें यहां

आपको बतां दें कि, यह मुद्दा बिहार विधानसभा में भी उठाया गया जहां विपक्ष ने सरकार पर कई तरह से सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा थी कि सरकार उन आरोपियों को बचाना चाहती है इसलिए वो जांच को धीमी गति से करा रही है।