छात्रों पर लाठीचार्ज की बीजेपी ने की निंदा

by TrendingNews Desk

इंटर परीक्षा में खराब रिजल्ट के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी का साथ मिला है| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है| नित्यानंद राय ने कहा की छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो छात्रों के आंदोलन में पार्टी उनके साथ है| उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग पर सरकार की उदासीनता चिंता का विषय है| छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को साल 1974 के छात्र आंदोलन से जोड़ते हुए राय ने कहा कि उस समय छात्रों पर लाठियां बरसाना कांग्रेस और इंदिरा गांधी को भुगतना पड़ा था| राय ने कहा की लोक नायक जय प्रकाश नारायण के उस आंदोलन का नेतृत्व उस समय नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने किया था| आज नीतीश कुमार चुप हैं|