बीजेपी ने जारी किया 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र

by Mahima Bhatnagar
bjp manifesto

नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें बीजेपी के सारे कामों की लिस्ट शामिल है। वहीं बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि, जब भी भारत का इतिहार लिखा जाएगा, 2014 से 2019 के पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हम लोगों की परेशानियों को अच्छे से समझ पाए हैं। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर पाए हैं। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है मोदी सरकार ने।

इसे भी पढ़ें: इस परेशानी का शिकार हुए सीएम कमलनाथ

शाह ने कहा, ‘देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। 2004 से 2014 तक भारत का गौरव हमेशा नीचे गया। बीजेनी ने देश को एक निर्णायक सरकार दी है। भारत एक महाशक्ति के तौर पर उभरकर सामने आया है। मुझे उम्मीद है कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल फिर से आगे बढ़ेंगे और सरकार बनाएंगे।’

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: पढ़ें कब और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

गृहमंत्री और पार्टी की संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के मन की बात इस संकल्प पत्र में रखी गई है। जहां जरूरी हुआ है वहां स्ट्रक्चरल बदलाव करने में भी हमने कोई संकोच नहीं किया है। हमारी सरकार ने जनता की हिस्सेदारी को संकल्प पत्र का अहम हिस्सा माना है, साथ ही जन भागीदारी को भी सुनिश्चित किया है। हमने करीब 6 करोड़ लोगों से इस अपने संकल्प पत्र को लेकर बात की है।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: योगी ने किया राहुल पर ये वार

उन्होंने कहा, ‘हमारा संकल्प पत्र की उपलब्धियों को आधार मानकर तैयार किया गया है। जब भी चुनाव होते हैं, हर राजनीतिक पार्टियां घोषणापत्र जारी किए जाते हैं। जो भी वादे अन्य पार्टियों ने किए, वे थोड़े भी पूरे हो गए होते तो भारत आज बहुत होता।’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर इन मुद्दों पर किया फोकस

संकल्प पत्र में ये हैं खास बात:

  • राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति थी, है और रहेगी।
  • सिटिजन अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे। किसी भी राज्य के लोगों की पहचान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। देश की सुरक्षा पर समझौता नहीं करेंगे।
  • राम मंदिर पर सभी संभावनाओं की तलाश करेंगे। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द सौहर्द्रपूर्ण वातावरण में मंदिर का निर्माण होगा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला एक लाख रुपये तक का लोन 5 साल तक ब्याज रहित रहेगा।
  • सभी किसानों को होगा किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी
  • राष्ट्रीय व्यापार आयोग की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो बेहद इफेक्टिव आयोग होगा। छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के व्यपारियों को भी पेंशन दिया जाएगा।
  • भारत में क्षेत्रीय असंतुलन को पूरी तरह से खत्म करेंगे।
  • लैंड रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।
  • जम्मू-कश्मीर से 35ए हटाने का प्रयास किया जाएगा।
  • मैंनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • 2020 तक देश की सभी रेल पटरियों का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया जाएगा।
  • ट्रेंड डॉक्टर और जनता के बीच अनुपात को 1:1400 किया जाएगा।
  • निर्यात को दोगुना करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
  • प्रत्येक व्यक्ति को 5 किमी तक बैंक सुविधा देने की कोशिश किया जाएगा।
  • तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन की लिस्ट हुई जारी, पाटलीपुत्र से मीसा तो मधेपुरा से ये लड़ेंगे चुनाव