जब फंक्शन में गिरा स्मृति ईरानी का झुमका, जानिए फिर क्या हुआ

by TrendingNews Desk
स्मृति ईरानी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक अवार्ड फंक्शन में गजब का वाकया हुआ। दरअसल दिल्ली में 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ वो भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें-तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी से मिलकर शादी में आने का दिया निमंत्रण

इस अवार्ड फंक्शन में चुनिन्दा लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया।
इस फंक्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दायें कान का झुमका गिर गया। और ये भी उन्हें तब पता चला जब एक ट्विटर यूजर ने उन्हें याद दिलाया।

दरअसल एक ट्विटर यूजर सोनल कालरा को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरों में एक कान का झुमका गायब दिखा। ट्विटर यूजर सोनल कारला जो कि हिंदुस्तान टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर हैं,उन्होंने ही सबसे पहले स्मृति ईरानी के कान में झुमका नहीं था,ये देखा. इसके बाद उन्होंने स्मृति ईरानी को ट्वीट करते हुए लिखा- ऐसी चीजें नोटिस करने के लिए मुझे जज मत करिएगा, लेकिन ऐसा लगता है कि आपका एक इयरिंग खो गया है। किसी दूसरी महिला की तरह। उम्मीद है आपको इयरिंग इवेंट के बाद मिल जाएगा।
उसके थोड़ी देर बाद ही उस महिला के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा कि नहीं मिल पाया। उनके इस ट्वीट को डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें-ट्विटर से भी चोरी हुआ डाटा? कंपनी ने कहा बदल लो पासवर्ड

इसके बाद ट्विटर यूजर अपने-अपने तरीके से मजे लेने लगे। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नीरव मोदी ले गया। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये विरोधियों की साजिश है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। वही एक अन्य यूजर ने फ़िल्मी अंदाज़ में लिखा कि आपको मशहूर वैजेनती माला के गाने को गाना चाहिए-ढ़ूंढो-ढ़ूंढो रे साजना, मेरी कान का बाला।

यह भी पढ़ें-झूम बराबर झूम बिहारी, यहां है 5 सुपरहिट भोजपुरी गानों की लिस्ट

अवार्ड फंक्शन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर में शामिल हुए।