CM नीतीश की ‘विकास समीक्षा यात्रा’ अब 12 दिसम्बर से

by TrendingNews Desk
बिहार सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण सात दिसम्बर से शुरू होने वाली उनकी जिलावार विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा को स्थगित कर दी गयी है। अब वह 12 दिसंबर से समीक्षा यात्रा पर निकलेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री की 7 और 8 दिसम्बर को पश्चिमी चंपारण व पूर्वी चंपारण में प्रस्तावित जिलावार विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा स्थगित कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें-दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराने का हो रहा है विचार: सुमो

अब इस यात्रा की शुरुआत 12 दिसम्बर से होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने सात निश्चय,बाल विवाह,शराबबंदी,दहेजबंदी समेत कई योजनाओं की स्वयं जनता के बीच जाकर समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बिहार लोक शिकायत निवारण कानून का क्रियान्वयन, बिहार लोक सेवा अधिकार कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इस विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा कार्यक्रम-
13 से 16 दिसम्बर- सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली
20 से 22 दिसम्बर- बांका, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार
27 से 29 दिसम्बर- जमुई, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय और नालंदा
4 से 6 जनवरी- मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय
10 से 13 जनवरी- गोपालगंज, सिवान, छपरा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
16 से 18 जनवरी- नवादा, गया, औरंगाबाद और जहानाबाद