सीयूसीबी के छात्रों ने नाम किया रोशन,पाया प्रथम पुरस्कार

by TrendingNews Desk

साउथ बिहार सेंट्रल युनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन सेंटर ने डॉक्युमेंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है| मास कम्युनिकेशन सेंटर को ये अवार्ड ‘हिजरा-ए-फोर्स्ड-डेस्टिनी’ नामक डॉक्युमेंट्री के लिए मिला है| सेंटर को ये पुरस्कार पाटलिपुत्र सिने सोसाइटी ने दिया है|
इस पुरस्कार को सेंटर के हेड ऑफ डिपार्टमेंट आतिश परासर ने मानुषि की संस्थापक और प्रख्यात लेखिका मधु किश्वर के हाथों ग्रहण किया| इस मौके पर बोलते हुए आतिश परासर ने कहा कि ये पुरस्कार संस्थान के छात्रों एवं शिक्षकों को वे साझा करते हैं| उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण 2014-16 सत्र के छात्र-छात्रओं के द्वारा किया गया उनके मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उनके द्वारा निर्मित यह डॉक्यूमेंट्री पाटलीपुत्र सिने सोसाइटी के प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत हुआ है| इस वृतचित्र के बारे में उन्होंने कहा कि जो किन्नरों के बारे में जो आम धारणा बनी हुई है इसके बीच में इनलोगों का जीवन यापन जिन संघर्षों के बीच बीतता है उसको बताया गया है|