दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन, हर तरफ शोक की लहर

by Mahima Bhatnagar
sheila dixit

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित अब हमारे बीच नहीं रही। 20 जुलाई दोपहर दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 21 जुलाई यानि रविवार के दिन करीब 2:30 बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा। आज उनका पार्थिव शरीर उनके स्थानिय निवास पर रखा जाएगा जहां हर कोई उनके अंतिम दर्शन कर पाएगा।

शीला दीक्षित के निधन पर इन नेताओं ने प्रकट किया शोक

शीला दीक्षित जो अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक ऐसी शख्सियत जिसने हमेशा हंसते-हंसते देश के लिए काम किया। लोगों की मुश्किलों को हल किया। आज हर शख्स उन्हें नम यादों से याद कर रहा है। हर कोई सिर्फ एक ही बात दोहरा रहा है कि, उनकी जैसी कद्दावर नेता कोई नहीं। वो लोगों को अपना समझकर उनकी मुश्किलों को हल किया करती थी।

पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से लेकर हर कोई उन्हें और उनके कामों को याद कर रहा है और अपनी भावन प्रकट कर रहा है।

इस तरह किया उन्होंने जीवन व्यतीत 

कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं। साथ ही साथ 15 साल तक दिल्ली के सीएम पद पर मौजूद रहीं।