अलर्ट जारी: दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश

by Mahima Bhatnagar
mansoon

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जुलाई और 27 जुलाई को दिल्ली के आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में ट्रिपल तलाक का बिल आज होगा पेश, विरोध करेगी जेडीयू

2 दिन हो सकती है काफी तेज बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, अब 2 दिन काफी तेजी से बारिश हो सकती है। दिल्ली में 25 जुलाई को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिल्ली के अलावा मुंबई समेत देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 घंटे मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश बनेगी दिल्ली नगर निगम के लिए समस्या का कारण

दिल्ली में भारी बारिश होने के कारण नगर निगम की समस्या बढ़ना तय है। उन्हें इस समस्या से निपटने के लिए अपनी कमर कसनी पड़ेगी। जिसके लिए उनकी तरफ से पूरी तैयारियां होनी शुरू हो गई है। दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने इसके लिए एक बैठक की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन मानसून से लेकर अधिकारियों से चर्चा की और इस समस्या का निवारण ढूंढ़ने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: इमरान का कबूलनामा, कहा- पुलवामा अटैक के पीछे जैश का हाथ

मॉनसून की दुश्वारियां से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग,दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, उत्तरी रेलवे और डीएसआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

दरअसल, दिल्ली में हर साल बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या आम है। मानसून के दौरान दिल्ली कि सड़कों पर जाम की समस्या सबसे बड़ी हो जाती है, गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें दिखने लगती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ाता है।