बिहार में प्रसिद्ध है शिव-पार्वती का यह मंदिर, जानें क्या है खास

by Mahima Bhatnagar

हरतालिका तीज इस दिन शिव पार्वती की पूजा की जाती है। इस त्योहार का सबसे ज्यादा रंग बिहार में देखने को मिलता है। वैसे तो बिहार में गौरी शंकर के कई मंदिर है लेकिन एक मंदिर ऐसे है जो इन सबसे अलग है। इस मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति के रूप में पूजा की जाती है। यह मंदिर बिहार के सुल्तानगंज में स्थित है इसे अजगैबीनाथ मंदिर भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है गुप्तधाम की महिमा, शिव भगवान के वहां विराजने के पीछे की कहानी

गंगा से निकली चट्टान पर बना है मंदिर

यह मंदिर गंगा से निकली चट्टान पर बना है बारिश के समय दूर से देखने के कई बार यह नदी के बीच में किसी जहाज की तरह दिखाई देता है। यह भारत मेंअकेला ऐसा स्थान भी है जहां गंगा उत्तर की ओर बहती है। तीज के त्योहार पर यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। मंदिर के आसपास खुदाई से कई प्राचीन और कीमती अवशेष भी निकले हैं यहां कई सिक्के, तांबे की इमेजिस, भगवान बुद्ध के चित्र आदि निकल चुके हैं यहां भगवान बुद्ध की एक 7 फीट लंबी तांबे से बनी इमेज भी मिली थी जो अब इंग्लैंड के बर्मिंघम म्यूजियम में है।

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में माता दिखाती हैं अद्भुत लीला, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मन में श्रद्धा हो तो आपको भगवान कहीं भी मिल जाएंगे। चाहे वो पत्थर में हो, या फिर आपके दिल में। इसलिए हमेशा उनकी आराधना करें वो आपके सारे काम आसान कर देंगे।