गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

by TrendingNews Desk

खगड़िया जिले में गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है| ये दोनों बच्चे गंगा नदी में नहाने गए थे कि उसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए| जिसके चलते दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई| ये मामला जिले के गोगरी इलाके का है| फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से लाश को खोजने में जुटी है| जानकारी के मुताबिक अगर लाश ढूंढने में सफलता नहीं मिलती है तो गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी| फिलहाल घटना में शामिल बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है और लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि कल जो बच्चे यहां खेल रहे थे आज वो नहीं हैं|