2020 में ये बड़ी हस्तियां हुई कोरोना वायरस का शिकार

by Mahima Bhatnagar
Celebrities

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी देखते ही देखते हर किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रही है। चाहे फिर वो आम इंसान हो या फिर नेता या अभिनेता। हर कोई इस बीमारी का शिकार हो रहा है। ये अब ऐसी बीमारी हो गई है, जो 4 में से 2 लोगों को संक्रमित कर रही है। इसलिए इसकी वैक्सीन जल्दी लाने के लिए हमारे डॉक्टर्स भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, साथ ही पूरी दुनिया में इसके ट्रायल चल रहे हैं। अबतक भारत में संक्रमित आंकड़ो की बात करे तो अबतक ये 19 लाख के पार पहुंच गया है। इसका सबसे ज्यादा असर जहां देखने को मिल रहा है वो है मुंबई। जहां आकड़े कम हो रहे हैं, लेकिन बढ़ भी उतनी ही तेजी से रहे हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं कि , वो कौनसी हस्तियां हैं जो कोरोना संक्रमित हुए।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से वैक्सीन तक, कोरोना संकट से कितनी बदली दुनिया की तस्वीर?

आइए जानते हैं

कनिका कपूर

कनिका कपूर बॉलीवुड सिंगर … ये भी कोरोना का शिकार हुई लेकिन अभी ठीक हैं, ये मार्च के महीने संक्रमित पाई गई थी। इनके संक्रमण की बात जब सामने आई जब ये अपना टेस्ट कराने गई, क्योंकि ये उसी समय लंदन से आई थी। जिसके बाद इनका टेस्ट किया गया जिसमें वो संक्रमित पाई गई। इसके बाद इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां 1 महीने के इलाज के बाद ये ठीक होकर घर पहुंच गई। अब ये अपना प्लाजमा देकर संक्रमित लोगों की मदद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से पहले इन जगहों पर दिखा पीएम का भक्ती अवतार

टॉम हैंक्स और रिटा विल्सन

63 वर्षीय अमेरिकी एक्टर और फिल्ममेकर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी 63 वर्षीय अभिनेत्री रिटा विल्सन को भी कोरोना वायरस होने की पुष्टि की गई। यह जानकारी टॉम हैंक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। उन्होंने बताया कि, जब हम दोनों ऑस्ट्रेलिया में थे, तो हमें थकान, जुकाम और कुछ शारीरिक दर्द जैसे लक्षण देखने को मिले, जिसके बाद हमने कोरोना वायरस की जांच करवाई और उसमें पोजीटिव पाए गए। अब वो इलाज के बाद ठीक हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगोइरे

कनाडा के प्रधानमंत्री के ऑफिस के द्वारा यह जानकारी दी गई कि, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रोगोइरे ट्रूडो को कोरोना वायरस का शिकार पाया गया। जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चला।

इसे भी पढ़ें: कई धर्मों से अयोध्या का रहा खास नाता

एनबीए स्टार रूडी गोबर्ट और डोनोवन मिशेल

सेलिब्रिटी को कोरोना वायरस होने की लिस्ट एनबीए स्टार रूडी गोबर्ट और डोनोवन मिशेल का नाम भी आता है। गोबर्ट ने कहा कि, ‘कोरोना वायरस का पता चलने के बाद मेरे अंदर तरह-तरह की भावनाएं आ रही थी, जिसमें आमतौर पर डर, चिंता और शर्मिंदगी के भाव ज्यादा आते हैं।’ आपको बता दें कि, रूडी गोबर्ट और डोनोवन मिशेल एक ही टीम का हिस्सा हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बिग बी हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की उनके फैंस ने उनके लिए दुआ करनी शुरू कर दी। दुआ इतनी काम आई की वो अब वो ठीक होकर घर आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: वायु सेना की ताकत को कैसे दोगुनी करेगा राफेल

अभिषेक- एश्वर्या बच्चन

अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट आते ही उनके परिवार का भी कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें अभिषेक बच्चन, एश्वर्या और आराध्या बच्चन पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं आराध्या और एश्वर्या को घर में ही आइसोलेट के लिए भेज दिया।

अमित शाह

अमित शाह ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी की वो कोरोना वायरस से संक्रमित है। अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की ख़बर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इसे तवज्जो मिली। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ”कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। कृपया ख़ुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। बता दें कि कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे अमित शाह। ये बैठक पीएम के आवास पर हुई थी।

बीएस येदियुरप्प

कर्नाटक के सीए बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी। येदियुरप्पा ने ट्वीट कर लिखा- मेरे संपर्क में जो आए हैं, जांच करवाएं और क्वारंटीन कर लें।

कमल रानी वरूण

यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। जब वो कोरोना संक्रमित पाई गई तभी से वो अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 2 अगस्त को उनकी मृत्यृ हो गई।

बनवारीला पुरोहित

तमिलनाडू के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें इलाज के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि, उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।