2020 के कुछ बदलाव किसी के लिए खास, तो किसी के लिए बेकार

by Mahima Bhatnagar
corona-virus

नई दिल्ली। 2020 जबसे शुरू हुआ है तबसे ऐसा लग रहा है, जैसे जिंदगी का 2020 शुरू हो गया है। हर पल एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। जैसे कि एक सपना देखते-देखते आंख अचानक खुल गई हो। ये लीप ईयर लोगों के लिए परेशानी बन गया है। जिसने लोगों के जीवन को ही नहीं बल्कि देश-दुनिया सबको बदलकर रख दिया है।

आइए जानते हैं उन बदलावो के बारे में जिसने ना जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल दी।

2020 की शरूआत की बात करें तो… कुछ बोल ही नहीं पाते क्योंकि साल की शुरूआत आखिर हुई भी तो डर के साथ किसी के घर जले किसी की दुकान किसी के घर के इंसान… ना जाने क्या-क्या देखना पड़ा इस साल के शुरूआत में।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली कोरोना अपडेट: कोरोना के कहर से बेहाल राजधानी

सीएए-एनआरसी प्रोट्स्ट

सीएए-एनआरसी प्रोट्स्ट ने लोगों को कैद होने पर मजबूर कर दिया था, क्योंकि जिस तरह का विरोध-प्रदर्शन चल रहा था, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, शायद इसमें अगले पल हमारा घर तो नहीं जल जाएगा। इसके कारण ना जाने कितने बच्चों का भविष्य भी अंधकार में चला गया। बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। कर्फ्यू लगा दिया, एक जगह से दूसरी जगह जाने के सारे साधन बंद कर दिए। मुद्दे कई उठे लेकिन नुकसान सिर्फ आम जनता को झेलना पड़ा। किसी का घर जला तो किसी का दफ्तर। ना जाने कितने लोगों की जान गई और कितनो ने अपना नुकसान झेला।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं चिराग पासवान जिनका नाम राजनीति गलियारों में काफी चर्चित

कोरोना महामारी

कोरोना महामारी जिसके ना ने ही लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर रखा है। डर इस बात का है कि ना जाने कब और किसे ये बीमारी अपना शिकार बना ले। अब ये इतना ज्यादा फैलता जा रहा है कि, मौत के आकड़े दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण हालात दोबारा से लॉकडाउन के बनते नजर आ रहे हैं। क्योंकि लगातार केस बढ़ रहे हैं। ये हाल सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली का ही नहीं है, बल्कि ये हाल पूरे देश का है। हालात ऐसे हैं कि, अब कई राज्यों में राज्य सरकार और वहां के प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की वो 5 बातें जो बनाती हैं उन्हें स्पेशल, हर कोई ले सकता है सीख

ड्रग्स के गिरफ्त में बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपुत की मौत के मामले ने बॉलीवुड की दुनिया पर छाए ड्रग्स के बादल को साफ कर दिए हैं। ना जाने कितने फिल्मी सितारे हैं जो इस ड्रग्स मामले में फसते नजर आ रहे हैं। जिसमे कई बड़े स्टार तो कई छोटे स्टार शामिल है। जैसे- दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और अब भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया। इस ड्रग्स मामले का पूरा कारनामा रिया से शुरू हुआ जो अब ना जाने और कितने लोगों पर जाकर खत्म होगा।

इसे भी पढ़ें: बेहद खास है पीएम मोदी का प्रकृति से पक्षी तक का प्रेम

अयोध्या मंदिर की स्थापना

अयोध्या मंदिर की स्थापना इस साल सबसे बड़ी खबर बनी। क्योंकि जिस तरह इस फैसले का इंतजार हिंदू समाज कर रहा था, उनका सपना 2020 में जाकर पूरा हो गया है। कोर्ट से फैसला आने के बाद वहां पर भूमि पूजन किया गया जिसके बाद वहां मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। दिवाली पर वहां भव्य दियों को सजाने का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में चार साल में इतने बढ़े कैंसर मामले, कैसे होगी रोकथाम

बिहार चुनाव 2020

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव परिणाम आ गए हैं। बिहार की जनता का जनादेश एनडीए को दिया है। हालांकि, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 75 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला गया। इसमें बीजेपी 74 और जेडीयू 43 सीटें जीतने में कामयाब रहे। आरजेडी और कांग्रेस का महागठबंधन 110 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। कई सीटों पर कांटे के मुकाबले के बावजूद आखिरकार नीतीश कुमार अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। कई सीटों पर काफी दिलचस्प मुकाबला रहा। कुछ सीटों पर तो कांटे की टक्कर रही। मतों का मार्जिन 200 से भी कम देखा गया। आइए जानते हैं किस सीट से कौन विजयी रहा।

इसे भी पढ़ें: 2020 में अब तक भारत ने किन-किन परेशानियों का किया सामना

2020 के कुछ और ऐसे मुद्दे जो सुर्खिया भी बने और लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करने का कारण भी। जिसने ना जाने कितनो की जिंदगी को बिल्कुल खत्म या किसी की जिंदगी को बिल्कुल बदलकर रख दिया। उम्मीद करते हैं, कि आगे आने वाला साल लोगों के जीवन में सुख और शांति लेकर आए।