66 वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड: ये एक्टर बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

by Mahima Bhatnagar
Ayushmaan khurrana

66 वा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 23 दिसंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस वर्ष के समारोह को दिव्या दत्त तथा सोनाली कुलकर्णी द्वारा होस्ट किया गया है तथा विजेताओं को पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकईयाह नायडू द्वारा दिया गया। सामान्यता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाता है परंतु इस वर्ष राष्ट्रपति ने विजेताओं के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार, विक्की कौशल, अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप, अभिनेत्री सुरेखा सिकरी, अभिनेत्री कीर्थी सुरेश, निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा फिल्मी जगत की अन्य सेलेब्रिटीस भी पहुंचे।  इसके अलावा इस समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss13: कंटेस्टेंट पर भड़के सलमान, शो छोड़ने की कही बात

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 के विजेता निम्न हैं।

National film award

  • बेस्ट फीचर फिल्म – हेल्लारो
  • बेस्ट हिन्दी फिल्म – अंधाधुन
  • सामाजिक समस्या पर आधारित बेस्ट फिल्म – पैडमैन ( अभिनेता और प्रोड्यूसर – अक्षय कुमार )
  • बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म – बधाई हो  (निर्देशक – अमित शर्मा )
  • बेस्ट एक्शन डाइरेक्सन फिल्म – केजीएफ , विक्रम मोरे और अंबु अरिव
  • बेस्ट आरिजिनल स्क्रीनप्ले – ची ला सो, राहुल रविन्द्रण
  • बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले – अंधाधुन : श्रीराम राघवन, अरिजित बिस्वास, योगेश चांदेकर, हेमंत राव और पूजा लाधा
  • बेस्ट फ़ीमेल एक्टर – कीर्थी सुरेश (फिल्म – महानती)
  • बेस्ट मेल एक्टर – आयुष्मान खुराना (फिल्म – अंधाधुन) , विक्की कौशल (फिल्म – उरी: द सर्जिकल स्ट्राईक)
  • बेस्ट सपोर्टिंग फ़ीमेल एक्टर – सुरेखा सिकरी (फिल्म –बधाई हो )
  • बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर –स्वानंद किरकिरे (फिल्म – चुंबक)
  • बेस्ट म्यूजिक डाइरेक्सन – फिल्म – पद्मावत, संजय लीला भंसाली
  • बेस्ट डाइरेक्सन – आदित्य धार ( फिल्म – उरी: द सर्जिकल स्ट्राईक)
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – अर्जित सिंह (फिल्म – पद्मावत, गाना – बीनते दिल )
  • बेस्ट फ़ीमेल प्लेबैक सिंगर – बिन्दु मालिनी ( फिल्म – नथीचरमी , गाना – मायावी मनवे)
  • बेस्ट कोरेओग्राफी – पद्मावत (गाना – घूमर ) , कृति महेश मदया और ज्योति तोमर
  • बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटिग्रेशन के लिए नर्गिस दत्त अवार्ड – ओंडाल्ला एरडल्ला
  • पर्यावरण संरक्षण पर आधारित बेस्ट फिल्म – पानी
  • बेस्ट मराठी फिल्म – भोंगा
  • बेस्ट तमिल फिल्म – बाराम
  • बेस्ट तेलेगु फिल्म – महानती
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – नथीचरमी
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म – अमोरी

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 13 में चली रोमांस की हवा, वीडियो वायरल

अभिनेत्री यामि गौतम ने अभिनेता विक्की कौशल को ट्विट्टर के माध्यम से बधाई दी। इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन स्वस्थ ना होने के कारण अपनी उपस्थित नहीं दर्ज़ करा पाये। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विट्टर के माध्यम से दी तथा उपस्थित दर्ज़ न कर पाने के कारण खेद व्यक्त किया ।