राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया याद

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: केरल में जलप्रलय के बाद अब बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा

पीएम मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने लिखा, अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के प्रति उनके प्रयासों को याद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बारिश थमने के बाद केरल के लोगों ने ली राहत की सांस, शुरू हुई विमान सेवा

बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन 1944 में हुआ था। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में 21 मई, 1991 को आम चुनाव के प्रचार के दौरान एलटीटीई के एक आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।