सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर हुए कैंसर के शिकार!

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी कैंसर के शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि कपूर कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। इसलिए वो इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। इस का बात का खुलासा कपूर फैमिली के एक करीबी सदस्य ने किया है। कैंसर के अलावा ऋषि को कमर में दर्द की भी बड़ी शिकायत है इसलिए उनके कैंसर के इलाज में बड़ी सावधानी बरती जा रही है। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटा रणबीर भी अमेरिका में ही हैं। इलाज के कारण वो अपनी मां कृष्णा राज कपूर के आखिरी समय में शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss12 : क्या से क्या हो गया… टूट गया जसलीन-अनूप का रिश्ता

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे जिसे रोक दिया गया है। जूही और ऋषि सुपरहिट फिल्म ‘बोल राधा बोल’ में एक साथ नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 12: टूटी इस सीजन की पहली जोड़ी, निर्मल हुए घर से बेघर

बता दें कि हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया । कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई ।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जलसीन का बिकिनी अवतार, वीडियो वायरल