पीएम मोदी लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बोले ,साफ़ नीयत और ईमानदार से काम करूंगा

by Madhvi Bansal
pm modi

लोकसभा चुनाव 2019 में पिछली लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीट लाने पर मोदी ने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए बीजेपी मुख्यालय से संबोधित किया| उन्होंने आज हिंदुस्तान की जनता ने फकीर की झोली को भर दिया है ,मोदी ने कहा की जनता ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी है जिसे वो ईमानदारी से साफ़ नियत से निभाएंगे ,अपने लिए कुछ ना करके देश और जनता के लिए सुब करेंगे | भाजपा ने कभी अपने संस्कार और आदर्शो को नई छोड़ा जिसके कारण आज भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है | संबोधित करते हुए हलकी हलकी बारिश हो रही थी जिस पर मोदी ने कहा की आज मेघराज खुद इस विजयोत्सव में शामिल हो रहे है | भाजपा 542  में से 350  सीट लगभग जीत रही है |

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

पीएम मोदी ने भाषण में कहा 

मोदी ने भारत के सभी 130 करोड़ नागरिकों का तहे दिल से सर झुकाकर नमन किया, उन्होंने कहा की जो आंकड़ा आज भाजपा को मिला है वो इतिहास में दर्ज हो जाएगा | इतनी गर्मी होने के बाद भी मतदाताओं की जागरुकता समूचे विश्व में दिखता है की लोकतंत्र के लिए कितनी प्रतिबद्धता है | चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने वाले सुरक्षा बलों,चुनाव आयोग को दिल से बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

मोदी सरकार को पूरे करने हैं चुनावी वादे

मोदी ने कहा की जनता ने उन्हें दोबारा चुना है तो उन्हें वो चुनावी वादे भी पुरे करने है, सबसे पहले वो देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का काम करेंगे ,उसके बाद किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए सरकार ने 1 लाख रुपये तक का बिना ब्याज के कर्ज देने की भी योजना बनायीं है और कृषि क्षेत्र में लगभग 25 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की भी योजना है | टैक्स में कमी और देश की अर्थव्यवस्था को संसार की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाने पर भी काम करना है ,इसी तरह से जो भी वादे मोदी सरकार ने किए है उन्हें सबको पूरा करने के लिए हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे |

इसे भी पढ़ें: दबंग की मुन्नी का हॉट अवतार आपके छुड़ा देगा पसीना