थमने का नाम नहीं ले रहा बंगला मामला, अखिलेश ने दिया यह बयान

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की जंयती पर उनकी प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान अपने बंगले की बात को सबसे सामने छेड़ते हुए कहा कि, पता नहीं लोगों को क्यों मेरा घर अच्छा लगा। लोगों ने राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह का घर नहीं मांगा, बस मेरे बंगले पर ही सबकी नजरें टीकी हुई है।

इसे भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया, 82 की मौत, कई घायल

कुदाल और हथौड़ा लेकर पहुंचे थे लोग

अखिलेश मे कहा कि, कुछ लोग मेरे घर में कुदाल और हथौड़ा लेकर गए थे। रात में जो लोग हथौड़ा लेकर गए थे, अगर कोई भी उन लोगों का नमा सामने ले आएगा उसे सपा सरकार की तरफ से 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि जिस घर में हम रह रहे थे वो हमसे छिना गया, वो हमारा घर नहीं सरकारी घर था। हमने उसमें कोई अवैध निर्माण नहीं कराया था। जिसके लिए हमारे घर में कुदाल और हथौड़ा लेकर लोगों भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: इस हफ्ते देश के इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

आपको बता दें कि, बंगले में हुई तोड़फोड़ को लेकर काफी हंगामा हुआ था, यहां तक की अखिलेश यादव पर कई सवाल भी किए गए थे।