आलिया भट्ट के इस अवतार ने लोगों पर ढाया कहर

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट गर्ल और यूथ आइकन आलिया भट्ट का हर कोई दिवाना है। दिवानगी ऐसी की उनके फैंस हर जगह उन्हें फॉलो करते दिखाई देते हैं जैसे-एयरपोर्ट, इंस्टाग्राम यहां तक की फेसबुक पर भी। लेकिन आज हम इन दिवाने फैंस की नहीं बल्कि आलिया भट्ट की बात करेंगे, उनके लुक की बात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी का नया मास्टर प्लान, इन राज्यों से मांगेंगे सीटें

आलिया जब भी कोई लुक अपनाती हैं तो वो काफी खुबसूरत लगती हैं, लेकिन इस बार वो और भी कहर बरपा रही हैं। जी हां अगर आप भी उनके इस लुक को देखेंगे तो यही कहेंगे। आलिया… अपने इस अवतार से बच्चे की जान लोगे क्या।

इसे भी पढ़ें: इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण, हो सकती हैं ये अनहोनी

आलिया का एथिनिक लुक

इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एथिनिक लुक वाली फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। ये कलर उनपर काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक जूड़ा भी बनाया है जिसमें उन्होंने गजरा लगाया है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में लंबे झूमके भी पहने हैं। साथ ही इस फोटो में कैप्शन डाला है ‘पलट’।

पलट

A post shared by Alia ️ (@aliaabhatt) on