दिल्ली सरकार का एक और बड़ा ऐलान, दिल्ली वालों को मिलेगें ये लाभ

by Mahima Bhatnagar
arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार एक के बाद एक ऐलान कर रही है। पहले फ्री वाईफाई देने का ऐलान अब डीटीसी बसों सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक कर कई अहम फैसले लिए जिसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। उन्होंने कहा कि, यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली की डीटीसी बसों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्याज ने निकाले लोगों के आंसू, 100 के पार पहुंचा भाव

महिला सुरक्षा के लिए अहम फैसला

केजरीवाल सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली की सभी 5500 डीटीसी व कलस्टर बसों में 3-3 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया। पहले चरण में एक महीने के दौरान 100 बसों में कैमरे लगायी जाएंगी। साथ ही प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन लगाया जाएगा, जिसे यात्रियों के प्रयोग के बाद तुरंत सहायता मुहैया करायी जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : शरद पवार के हाथ से निकली सत्ता पर बीजेपी ने जमाया कब्जा!

कैबिनेट ने डीटीसी बस से जुड़े एक ऐप भी लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को बस के लोकेशन व टाइम की जानकारी हो सकेगी। कैबिनेट ने गुरुवार को अपने दूसरे फैसले में दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के मॉडिफिकेशन का निर्णय लिया। इसमें आश्रम फ्लाईओवर से लेकर।

इसे भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: उन्नाव में सामने आई हैदराबाद जैसी हैवानियत, गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया

आपको बता दें कि, रेप केस की बढ़ती वारदात को देखते हुए दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। इसलिए ये अहम कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इन वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।