2018 विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मिजोरम और मध्यप्रदेश में आज मतदान

by Mahima Bhatnagar
election

नई दिल्ली। म.प्र और मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना शुरू हो गया है। मतदान से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं, ताकि मतदान के समय किसी तरह की कोई परेशानी ना हो पाए। मिजोरम में 40 और म.प्रदेश में 230 सीटों पर मतदा हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: थाईलैंड में अपनी शादी में ‘सिंगल रहने दो’… गाने पर नाची दुल्हन, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव के अनुसार 28 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा। 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं एवं 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें से 65,000 सर्विस मतदाता डाक मतपत्र से पहले ही मतदान कर चुके हैं। बाकी 5,04,33,079 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार: विपक्षी गुट में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव की पार्टी के साथ विलय की तैयारी!

इस चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग होगा।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के गिरे दाम, दिल्ली में 74.49 रुपये और मुंबई में 80 से नीचे

राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। चुनाव आयोग का दावा है कि वह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसे भी पढ़ें: 26/11 के दस साल, पढ़ें उस दिन कैसे चला खूनी खेल