नहीं रहे अमेरिकी टीवी शो के मशहूर एक्टर एडम वेस्ट

by TrendingNews Desk
मशहूर टीवी सीरीज बैटमेन(1960) के एक्टर एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। उनका निधन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में शुक्रवार देर रात हो गया।
एडम की फैमिली के बयान के मुताबिक, ‘वह खुद को हमेशा एक योद्धा के रूप में देखते थे। अपने फैंस को पॉजिटिव तौर पर प्रेरित करते थे। वह हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।
 60 के दशक में एडम वेस्ट को टीवी सीरीज बैटमैन के रूप में नई पहचान मिली थी।
वेस्ट को आखिरी बार साल 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी ‘फैमिली गाय’ (family guy) में देखा गया था। इन दिनों वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही काम कर रहे थे। एडम वेस्ट का जन्म साल 1928 में वॉशिंगटन स्टेट में हुआ था। उन्होंने साल 1950 में ‘हवाई’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
उनके निधन से उनके चाहने वाले में काफी मायूसी है।