बिग बॉस के घर में इन कंटेस्टेंट को एक दूसरे से हुआ प्यार

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बिग बॉस जो आज के समय में सबका पसंदीदा शो बन गया है। हर कोई हर साल बिग बॉस के नए सीजन के आने का इंतजार कर रहा होता है। मसाला और उसमें आने वाले लोगों के हरकतों का तड़का लोगों को काफी एंटरटेन करता है। वहां पर रहने वाले लोगों की लड़ाईयां, प्यार हर चीज लोगों को एंटरटेन करती है। इसी एंटरटेनमेंट के तड़के को और बढ़ाने के लिए आज हम आपको बताएंगे उन लव अफेयर के बारे में जो बिग बॉस के घर में काफी फेमस हुए।

सिद्धार्थ और शहनाज का प्यार

sidharth

बिग बॉस 13 ने लोगों का जीतना दिल जीता उससे पहले शायद ही किसी सीजन ने लोगों के दिलों में इतनी जगह बनाई होगी। लेकिन इन दिनों शहनाज सिद्धार्थ के दिल में अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं। जी हां आपकी प्यारी शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो गया है। जिसका इजहार उन्होंने किया, और उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं। फैंस को इन दोनों के बीच की ये खट्टी-मीठी और नोक-झोंक वाली दोस्ती काफी पसंद आ रही है।

इसे भी पढें: दीपिका से सलमान तक, ये वो मौके जब स्टार्स का किया गया बहिष्कार

पुनीश और बंदगी का प्यार

punish-bandhgi

बिग बॉस 12 में पुनीश और बंदगी आपको याद ही होंगे। क्योंकि जिस तरह ये दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे उसे भूल पाना तो सबके लिए ही मुश्किल है। ये वो कपल थे जिन्होंने खुलेआम अपने प्यार को सबके सामने दिखाया। सबने देखा लेकिन पसंद शायद ही किसी ने किया। जोड़ी ज्यादा हिट नहीं हुई, लेकिन लोगों के जहन में एक अलग छाप छोड़ गई।

प्रिंस नरूला और युविका का प्यार

prince-yuvika

बिग बॉस 9 की ये जोड़ी अपने क्यूट मूमेंट के लिए लोगों के बीच जानी जाती है। जिस तरह से इनका प्यारा लोगों को दिखाई दिया है। उसने लोगों को एक अलग प्यारा की परिभाषा सिखाई है। ज्यादा दिखावा नहीं लेकिन प्यार बहुत ज्यादा। अब ये दोनों पति-पत्नी हैं, उसके बाद भी लोगों के दिलों में बिग बॉस वाले प्रिंस और युविका बनके दिल में जिंदा हैं।

इसे भी पढ़ें: 2020 में बॉलीवुड की ये जोड़ियां लेगी सात फेरे!

गौहर और कुशाल का प्यार

ghaur-kaushal

बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट गौहर और कुशाल का प्यार भी सिर चढ़कर बोला। लेकिन लोगों का खास दिल नहीं जीत पाया। क्योंकि लोगों को इनका प्यार फेक लगता था। अब ये दोनों एक दूसरे से काफी दूर हो गए हैं। जितने करीब ये बिग बॉस के घर में दिखाई दिए उतने ही दूर अब ये घर के बाहर दिखाई देते हैं।

वीना मलिक और अश्मित पटेल का प्यार

Ashmeet-veena

बिग बॉस 4 के ये कंटेस्टेंट ने लोगों का काफी एंटरटेनमेंट किया। हॉट जोड़ी कही जाती थी ये बिग बॉस के घर की। वीना मलिक और अश्मित के लिए उनका प्यार लोगों को काफी दिखाई देता था। लेकिन अब तो ये जोड़ी दूर-दूर तक भी एक साथ बिल्कुल दिखाई नहीं देती।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस की कमाई अपने पतियों से है कितनी ज्यादा, पढ़ें यहां

ऐसी कई और जोड़ियां हैं जिन्होंने बिग बॉस में प्यार को ढूंढ़ा और लोगों के बीच काफी फेमस हुई। लेकिन इस समय तो लोग शहनाज और सिद्धार्थ के बीच के प्यार को देख रहे हैं।