मुंगेर की इस बेटी ने विदेश में मचाया धमाल, जानिए क्या है वजह

by TrendingNews Desk
नेहा

मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली डॉक्टर नेहा गुप्ता की खूबसूरती के लोग विदेश में भी कायल हो गए। दरअसल नेहा ने शुक्रवार को रूस के मास्को में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हुईं थी। यहां पर नेहा की सुंदरता और बुद्धिमता की काफी तारीफ हुई। इसमें दुनिया भर से करीब 44 देशों की सैकड़ों लड़कियों ने भाग लिया था। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। नेहा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें शहरवासियों समेत, देश और विदेशों से ढेरों बधाईंया मिली।

इतना ही नहीं डॉक्टर नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं। नेहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है। नेहा ने फरवरी 2017 में बैंकॉक के पटाया में आयोजित माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं थी। वह मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।