क्राइम : छेड़खानी का विरोध किया तो जान से मार डाला

by TrendingNews Desk
दरिंदगी

सीवान : आज़ादी के सत्तर वर्ष गुजरने के बाद भी यह बहुत बड़ी त्रासदी है कि हमारे देश में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं। हर दिन महिलाओं से उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं|ताजा मामला सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाने के चाचोपाली गांव का है,जहाँ छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया।

खबरों के मुताबिक शौच करने गयी एक युवती के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की| जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी| इस मामले में गांव के रही रहने वाले लखन राम पर छेड़खानी और हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने छेड़खानी और हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।