हैप्पी बर्थडे मनोज कुमार, ऐसा रहा इनका फिल्मी सफर

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बॉलीवुड में भारत के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज कुमार आज अपान 81 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई को 1937 में एबटाबाद में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। मनोज कुमार ने अपने अभिनय के साथ-साथ सौम्यता से दुनिया भर में कभी न मिटने वाली छाप बनाई है। दिलचस्प बात ये है कि मनोज कुमार ने अधिकतर फिल्मों में ‘भारत’ नाम का किरदार निभाया है। जिसके कारण लोगों के बीच उनकी पहचान भारत से होने लगी।

इसे भी पढ़ें: फिल्म के रिलीज के दिन जाह्नवी को याद आई ‘मां’…

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

साल 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ मनोज कुमार की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्हें एक भिखारी का रोल मिला था जो काफी छोटा था। इसके करीब तीन साल बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में मनोज कुमार ने लीड रोल निभाया था।

यहीं से शुरू हुआ था मनोज कुमारा का कभी न थमने वाला फिल्मी सफर। एक-एक कर मनोज कुमार ने इसके बाद कई हिट फिल्में दी। 1960 के दशक में उनकी रोमांटिक फ़िल्मों में ‘हरियाली और रास्ता’, ‘दो बदन’ के अलावा ‘हनीमून’, ‘अपना बना के देखो’, ‘नकली नवाब’, ‘पत्थर के सनम’, ‘साजन’, ‘सावन की घटा’ जैसी फिल्में रिलीज हुई। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर बनी कई फिल्मों में भी काम किया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणवी छोरी का नया अवतार, वीडियो वायरल

मनोज कुमार को मिले ये सम्मान

मनोज कुमार के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की सराहना करते हुए अभी तक उन्हे दादा साहब फाल्के, पद्मश्री, फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।