बर्थडे स्पेशल :सिंघम गर्ल ने मनाया अपना 33 वां जन्मदिन

by Mahima Bhatnagar
Kajal aggarwal

पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल, सिंघम गर्ल ने आज अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपना फ़िल्मी करियर 2004 में आयी बॉलीवुड फिल्म ‘क्यों !हो गया न?’ से शुरू किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता विवेक ओबराय के साथ दिखी थी। हालाकि इस फिल्म से अभिनेत्री काजल अग्रवाल को फिल्म इंडस्ट्री में कोई पहचान नहीं मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने साउथ सिनेमा में अपना फ़िल्मी करियर 2007 में आई तेलगु फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ से शुरू किया। लेकिन काजल अग्रवाल को पहचान 2010 में आई तेलगु फिल्म ‘मगधीरा’ से मिली। उस समय फिल्म ‘मगधीरा’ हिट रही और बहुत कमाई की। मगधीरा फिल्म के लिए अभिनेत्री काजल अग्रवाल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी ,कही बड़ी बात

साउथ सिनेमा में कई हिट फ़िल्में देने के बाद अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में वापसी 2011 में आई फिल्म ‘सिंघम’ के साथ की जो की बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म ‘सिंघम’ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल को अभिनेता अजय देवगन के अपोजिट कास्ट किया गया था। 2013 में आई फिल्म ‘स्पेशल 26’ में भी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया जिसमे अभिनेत्री काजल अग्रवाल को अभिनेता अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म ‘दो लफ़्ज़ों की कहानी’ (2016) में अभिनेत्री काजल अग्रवाल अभिनेता रणदीप हुड्डा के दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

इसके अलावा अभिनेत्री काजल अग्रवाल विवेगम, खिलाड़ी 150, मिस्टर परफेक्ट, डार्लिंग, बृन्दावनम, टेम्पर जैसी कई फ़िल्मो में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने अभिनय के साथ साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपना नो मेकअप लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था की, “सच्ची ख़ूबसूरती वही होती है की जब आप स्वयं स्वीकार लेते हैं की आप खुद कितने प्यारे हैं।” सोशल मीडिया पर उनके इस फोटो के लिए बहुत तारीफ की गयी थी। अभिनेत्री काजल अग्रवाल के 33 वे जन्मदिन पर कई अभिनेत्रियों तमन्ना भाटिया, सामंथा अक्किनेनी और अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनायें दी।