हैप्पी बर्थडे स्पेशल: जानें विक्की कौशल से जुड़ी ये कुछ खास बातें….

by Mahima Bhatnagar
Vicky kaushal

विक्की कौशल का जन्म 16 मई को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। विक्की उन सितारों में से हैं, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनायी है। उनका बचपन मुंबई की एक चॉल में गुजरा उनके पिता जाने माने एक स्टंटमैन हैं। इसलिए विक्की एक अभिनेता के साथ स्टंटमैन भी हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

विक्की कौशल बचपन से क्रिकेट पढ़ाई के साथ साथ फिल्मों के भी शौकीन रहे हैं। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि उनका आगे का जीवन स्टेबल हो इसलिये उन्हें इंजीनीयरिंग कराने का फैसला किया। पढ़ाई के बाद कुछ दिनों तक विक्की ने ऑफिस जॉब की लेकिन उन्हें लगने लगा कि ये जॉब उनके लिये नहीं है। उसके बाद वह पिता के साथ सेट पर जाने लगे और फिल्मी करियर की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

चलिये बात करते हैं विक्की की लव लाइफ के बारे में…..

अब मुंडा इतना दमदार है, तो किसी न किसी का दिल तो आया होगा। सबसे पहले विक्की कौशल ने एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साथ ही साथ आपको बतादें कि विक्की ने खुद कॉफी विद किरन में ब्रेकअप होने से पहले स्वीकारा था कि वो हरलीन के साथ रिलेशन में हैं। वहीं ब्रेकअप की खबरें फैलते ही सब लोग जानना चाह रहे थे कि क्या वाकई विक्की अब सिंगल हैं ? लेकिन जब इस बारे में विक्की से पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि अब वो सिंगल हैं।

इसे भी पढ़ें: दबंग की मुन्नी का हॉट अवतार आपके छुड़ा देगा पसीना

अभी हाल ही में एक खबर आयीं कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा विक्की कौशल को डेट करना चाहती हैं। चलो आगे बहुत ही दिलचस्प होगा ये देखना कि अब विक्की की लाइफ में कौन मोहतरमा आती हैं।

विक्की को खाने में क्या पसंद है?

अगर आप विक्की के बड़े वाले फैन हैं तो आपका दिल भी करता होगा ये जानने का कि मिस्टर फिटनेस को क्या पसंद है। तो हमारे पास आपके इस सवाल का जवाब भी है। दरअसल विक्की को आलू पराठा,रबड़ी के साथ जलेबी,चिकन और फिश टिक्का,पानी पूरी और चाइनीज पसंद है। साथ ही साथ कोल्ड़ कॉफी और बियर भी बेहद पसंद हैं।