बिहार के मंत्री ने प्रियंका गांधी को लेकर करी ये टिप्पणी

by Mahima Bhatnagar
priyanka gandhi

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरर्गमी तेज होती जा रही है। ऐसे में नेताओं के विपक्षी पार्टी जवाबी हमले भी तेज हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही किया बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने। प्रमोद कुमार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को निशाना बनाया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की एंट्री योगी के लिए बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी वाड्रा अभी बच्ची हैं, वो पीएम मोदी के सामने नहीं टीक पाएंगी। वहीं बीजेपी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि, प्रियंका सुंदर है लेकिन उनके पास कोई अन्य प्रतिभा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिली ये गद्दी

प्रियंका में दिखाई देती है इंदिरा गांधी की छवि

प्रमोद कुमार ने कहा कि, कांग्रेस प्रियंका गांधी को इसलिए चुनावी मैदान में उतार रही है, क्योंकि वो अपनी दादी यानि इंदिरा गांधी की तरह दिखाई देती हैं। पहले यही छवि सोनिया गांधी में दिखाई देती थी। लेकिन वोट बटोरने के लिए प्रियंका कांग्रेस का महत्वपूर्ण विकल्प है। जिसको उन्होंने चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्धाटन

मोदी के सामने बच्ची हैं प्रियंका

वहीं उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन मोदी से नहीं जीत पाएगी। उन्होंने प्रियंका को चुनावी मैदान में उतार जरूर दिया है, मगर वो जानती नहीं कि, वो उनके सामने बच्ची हैं, और चुनाव में खड़े होकर टक्कर देना कोई बच्चों का खेल नहीं है।

इसे भी पढ़े़ं: पढ़ें: गणतंत्र दिवस का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

प्रियंका गांधी को लेकर हुई ये बात

जबसे यह खबर आई है कि, प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बना दिया गया है। उसी दिन से विपक्ष की बयानबाजी शुरू हो गई है। कोई कह रहा है कि, प्रियंका सुंदर हैं लेकिन उनके पास अन्य प्रतिभाएं नहीं हैं। वह राजनीति में बिल्कुल नौसिखिया हैं।