नहीं रहे ‘चार्मिंग डूड’ शशि कपूर, 79 वर्ष की उम्र में निधन

by Mahima Bhatnagar
शशि कपूर

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। शशि कपूर लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका दाह संस्कार मंगलवार को मुंबई में किया जाएगा।उनके परिवार में उनके दो बेटे अौर एक बेटी है। उनके मृत्यु के खबर के बाद सोशल साइट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें – मेरे साथ काम करने वालों में राजेंद्र बाबू सबसे अच्छों में एक-महात्मा गाँधी

बॉलीवुड के इस चॉकलेटी डूड ने अब तक कुल 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। शशि कपूर की पहली फिल्म ‘धर्मपुत्र’ थी जो 1961 में रिलीज हुई थी। उनके द्वारा अभिनीत फिल्म दिवार ,त्रिशुल , सत्यम शिवम् जैसी फिल्में आज भी लोगों के जहन में तरो ताजा है। फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 2011 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा तो वही 2015 में उन्हें सिने जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब अवार्ड से सम्मानित किया गया।