बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

by Mahima Bhatnagar
Bollywood star

मां बनने का अहसास हर लड़की के लिए खास होता है। क्योंकि वो ही अहसास एक लड़की को पूरा करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, इसके कारण उससे काफी निंदा झेलनी पड़ती है। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया एकदम अलग है यहां पर कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो शादी से पहले ही मां बनने वाली थी। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो शादी से पहले प्रेग्रेंट हो गई थी।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम

श्रीदेवी

sridevi

एक दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती का जादू ऐसा बिखेरा कि कई बड़े-बड़े अभिनेता, फिल्म निर्माता उनके दीवाने हो गए। ये एक मात्र हिरोइन हैं, जिन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की बात को स्वीकार किया। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ बंधन में बंधने के वक्त 7 महीने की गर्भवती थीं। इस जोड़ी ने 1996 में शादी की, वहीं इनकी बड़ी बेटी जाहन्वी का जन्म शादी के कुछ महीने बाद हुआ।

कोंकणा सेन

Konkna sen

कोंकणा अपने को-एक्टर रणवीर शौरी को डेट कर रही थीं। जिनसे उन्होंने 2010 में चोरी-चोरी, चुपके-चुपके शादी रचा ली। 2011 के शुरूआत में कोंकणा ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालंकि रिपोर्ट्स के अनुसार ये जोड़ी अब साथ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडिक्स का गोवा में निधन

सेलिना जेठली

selina jetli


सेलिना ने भी अपने ऑस्ट्रिया के रहने वाले प्रेमी पीटर हाग के साथ शादी का निर्णय जल्दबाजी में लिया था। हालांकि सेलिना अपने प्रेग्नेंट होने की बात को इंकार करती हैं। पर उनके करीबियों का मानना है कि शादी के वक्त सेलिना दो माह की प्रेग्नेंट थीं।

नीना गुप्ता

Nina gupta

उस दौर में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पूरी दुनिया पर राज करते थे। उनके क्रिकेट की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी। इसी दौरान सर विव‌ियन रिचर्ड्स की बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता से मुलाकात हुई। उसी दौर में दोनों में संबंध बने और साल 1989 में नीना गुप्ता गर्भवती हो गईं। तब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म देने के लिए समाज और परिवार से काफी लड़ाई लड़ी। आखिरकार उन्होंने बेटी मसाबा को जन्म दिया। मसाबा अपने पिता विव रिचर्ड्स से काफी करीब हैं, लेकिन उनके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी हमेशा नीना गुप्ता ने ही उठाई। नीना ने साल 2008 में दिल्ली के बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की।