कनिका कपूर से अमिताभ तक, कोरोना का शिकार हुए ये सितारे

by Mahima Bhatnagar
Bollywood Star

देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना वायरस ने आम जनता के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी चपेट में लिया है। आज हम आपको इस वीडियो के जरिए बताएंगे की कौन-कौन से हैं वो सितारे जिनको जकड़ा कोरोना ने।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। अमिताभ में माइड लक्षण नजर आने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं कटरीना कैफ के बेस्ट बिकीनी लुक

अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिॉटिव आई। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ। जिसमें से एश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी पॉजिटिव पाई गई.. जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है

इसे भी पढ़ें: ब्‍लैक ऐंड वाइट दौर की क्‍लासिक फिल्‍में, जिन्हें एक बार तो देखनी ही चाहिए

अनुपम खेर का परिवार

अनुपम खेर की मां दुलारी, उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर बताया कि मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कनिका कपूर

कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव आने वाली बॉलीवुड की पहली सेलेब थीं। मार्च में उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया था, जिसके बाद देशभर में हड़कंप मच गया था। कनिका लगभग महीनेभर अस्पताल में रही और ठीक हो गईं।

इसे भी पढ़ें: दिल बेचारा के एक डॉयलाग ने किया सुशांत के फैंस को इमोशनल

मोहिना कुमारी सिंह

टीवी एक्ट्रेस और डांसर मोहिना कुमारी सिंह ने कुछ समय पहले बताया था कि कैसे उन्हें और उनके पति समेत सभी ससुरालवालों को कोरोना हुआ था। मोहिना और उनके परिवार ने अस्पताल में अपना इलाज करवाया और लगभग महीनेभर में सभी ठीक होकर लौट आए।

पूरब कोहली और उनका परिवार

पूरब कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। अप्रैल के महीने में उन्होंने बताया था कि कैसे एक-एक करके उनके परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना हुआ था। उनकी बेटी से शुरू हुआ इस वायरस ने उनके 1 साल के बेटे तक को अपनी चपेट में लिया था। हालांकि पूरब और उनके परिवार ने डॉक्टर्स की सलाह लेकर घर पर ही इलाज किया और ठीक हो गए।

इसे भी पढ़ें: चांदनी से लेकर कर्ज तक- ऋषि कपूर का फिल्मी सफर

वाजिद खान

म्यूजिक कंपोजर रहे वाजिद खान किडनी इन्फेक्शन से जूझ रहे थे और उन्हें कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था। इसके बाद 1 जून को उनका मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया गया।

जोआ मोरानी और उनका परिवार

एक्ट्रेस जोआ म्रोरानी, उनके पिता प्रोड्यूसर करीम मोरनी और बहन शजा मोरनी को अप्रैल में कोरोना पॉजि‍टिव पाया गया था। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद ये ठीक हो गए। जोआ तब से अभी तक कई बार अपना प्लाज्मा भी डोनेट कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का ऋषि कपूर के लिए ट्वीट- मैं टूट गया हूं

किरण कुमार

बॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्टर किरण कुमार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि उन्होंने बोला कि उनके अन्दर इसके कोई लक्षण नहीं थे और वे ठीक हैं। माई के अंत तक उनका तीसरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था और वे कोरोना फ्री हुए।

जितनी तेजी से कोरोना अपने पैर पसार रहा है… उसे देखकर लग रहा है कि, ये इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला… इसलिए जितना हो सके घर पर रहे, और दूरी बनाकर रखे…. Stay Home Stay Safe