बंगाल में हुआ पुल हादसा, 3 की मौत कई घायल

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। कोलकाता के बाद पश्चिम बंगाल से पुल गिरने की खबर सामने आई है। यह हादसा सिलिगुड़ी में शुक्रवार को हुआ। जहां एक नदी पर बना पुल अचानक से गिर गया। जब वह पुल गिरा तो उस समय वहां से गाड़ियों की आवाजाही वहां जारी थी। जिसके कारण पुल गिरने के बाद वहां से गुजर रही गाड़ियां फंस गई।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सामने आई राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें

इस घटना के दौरान 3 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। साल 2013 के बाद से शहर शहर में पुल ढहने की यह तीसरी बड़ी घटना है।

आपको बता दें कि, मंगलवार को ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा पुल हादसा हुआ था। दक्षिण कोलकाता में डायमंड हार्बर रोड पर बना करीब 50 साल पुराना माझेरहाट पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम ढह गया था।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की कैशाल यात्रा की तस्वीरें, लिखा ये कैप्शन

पुल गिरने पर हुई सियासत शुरू
कोलकाता में पुल गिरने के बाद उस पर सियासत शुरू हो गई है। जिसके बाद विपक्ष ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में इस तरह की घटना निंदनीय है, ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए।