बिहार में मनाया जा रहा है मकर संक्रांति का त्योहार, नदी घाटों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

by Mahima Bhatnagar
makar sakranti

नई दिल्ली। बिहार में दो दिनों से मकर संक्रांति का त्योहार बढ़े जोरों-शोरो से मनाया जा रहा है। 15 जनवरी का शुभ मुहूर्त होने के कारण ज्यादातर लोग इस त्योहार को आज मना रहे हैं। इस त्योहार को लेकर ज्यादातर हर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है। आज के दिन लोग स्नान-ध्यान करने के बाद दान-पुण्य करने में लगे हुए हैं। जहां एकतरफ लोगों की भीड़ घाट पर है, वहीं दूसरी ओर भीड़ मंदिरों में भी देखी जा रही है। लोग आज के दिन भगवान के दर्शन करने मंदिरों में आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देशविरोधी नारेबाजी केस में दाखिल हुई चार्टशीट, कोर्ट मंगलवार को सुनाएगा फैसला

गंगा घाट पर डुबकी का सिलसिला जारी
पटना के काली घाट, बांस घाट, महावीर घाट पर लोग सुबह से ही डुबकी लगा रहे हैं, और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मायावती और तेजस्वी की मुलाकात के ये हैं मायने!

पतंग उड़ा मना रहे हैं ये पर्व
जहां एकतरफ लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग पंतग उड़ाकर इस त्योहार को मना रहे हैं। पटना के इको पार्क, राजधानी वाटिका में हर उम्र के लोग पतंग उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 15 जनवरी को बिहार में कांग्रेस करेगी दही-चुड़ा का आयोजन, महागठबंधन के इन प्रमुख नेताओं को मिला न्योता

दही-चूड़ा खाने का होता है महत्व
बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने का काफी महत्व होता है। इस दिन लोग सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करते हैं, उसके बाद दही-चूड़ा खाते हैं।