नागरिकता संशोधन प्रदर्शन: डीएमआरसी ने बंद किए ये 15 स्टेशन

by Mahima Bhatnagar
metro

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया, फिर सीलमपुर, इंडिया गेट यहां तक की लखनऊ, हैदराबाद ना जाने कहां कहां प्रदर्शन किए गए। जिसके कारण जनता के अंदर और ज्यादा आक्रोश पैदा हो गया। लोग सड़को पर उतरे मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया, आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पत्थबाजी हुई आंसू गैस के गोले फेंके गए, जिसका परिणाम सिर्फ एक ही निकला लोगों की परेशानी को बढ़ाना।

इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

इस कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका स्टेशन पर प्रवेश और निकास दोनों बंद कर दिए गए हैं। यहां के स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन विरोध: पहले जामिया, अब सीलमपुर में हंगामा

इन चार स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद डीएमआरसी ने लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविघालय मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक अब इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रुकेगी। पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर भी प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है, हालांकि इंटरचेंज स्टेशन होने की वजह से लोग यहां से ट्रेन बदल सकेंगे।

बताते चलें कि गुरुवार को दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के 11 बड़े शहरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था व ट्रैफिक का हवाला देते हुए राजधानी में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला इलाके में धारा 144 लगा दी है। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जामिया मामला: 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी, इसमें कोई छात्र नहीं

दूसरी ओर लखनऊ और बेंगलुरु में भी स्थानीय प्रशासन ने लोगों को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। जिन शहरों में गुरुवार को विरोध दर्ज कराया जाएगा, उनमें – मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, नागपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता और भोपाल प्रमुख हैं। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममना बनर्जी नागरिकता कानून के विरोध में पैदल मार्च निकालेंगी।