नागरिक संशोधन एक्ट: प्रदर्शन जारी, कई इलाको में रोकी गई इंटरनेट कॉलिंग सेवा

by Mahima Bhatnagar
internet

नई दिल्ली। नागरिक संशोधन एक्ट को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई इलाको की इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं रोक दी गई है।  जिसके कारण लोगों को एक दूसरे से संपर्क करने में काफी दिक्कत होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन प्रदर्शन: डीएमआरसी ने बंद किए ये 15 स्टेशन

इन इलाको में बंद की गई सेवाएं

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना की इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं दिल्ली पुलिस के निर्देश पर बंद कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन विरोध: पहले जामिया, अब सीलमपुर में हंगामा

जगह-जगह लगा जाम

विरोध के कारण इंटरनेट सेवाएं, कॉलिंग सेवाएं साथ ही मेट्रो सेवाएं ही नहीं बंद की गई हैं, बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है। दिल्ली से गुरूग्राम के हाईवे पर 10 कि.मी लंबा जाम लगा हुआ है, साथ ही दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते पर भी 3 कि.मी तक लंबा जाम है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

jaam

बताते चलें कि गुरुवार को दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के 11 बड़े शहरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था व ट्रैफिक का हवाला देते हुए राजधानी में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला इलाके में धारा 144 लगा दी है। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।