2020 में भारत में ऐसी कड़ाके की पड़ी ठंड, तो इन चीजों पर दिखेगा असर

by Mahima Bhatnagar
Winter in delhi

नई दिल्ली। नए साल की शुरूआत होने वाली है। 2020 आने में अब बस चंद दिन बचे हैं। एकतरफ जहां लोग नए साल की तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सर्दी लोगों को काफी परेशान कर रही है। इतनी सर्दी जिसने लोगों को जमा कर रख दिया। लोग घर से बाहर निकलने के लिए भी कई बार सोच रहे हैं, क्योंकि ये कड़ाके की ठंड उन्हें काफी परेशान जो कर रही है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता एक्ट: उत्तर प्रदेश में पथराव, लाठीचार्ज, फ्लैग मार्च

देश में हो सकती है इन चीजों की दिक्कत

दिल्ली में 119 साल बाद यह सबसे सर्द दिसंबर है। अगर ऐसे ही तापमान गिरता रहा तो देश में फल, सब्जी और दूध की दिक्कत होने लगेगी। जिसके कारण फिर दोबारा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वैसे इन दिनों प्याज ने लोगों के आंसू निकाल रखे हैं अब सारी सब्जी महंगी हो गई तो लोगों हैरान परेशान दोनों हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून: जुमे की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश में अलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद

2020 से ही दिखने लगेगा भयावह असर
जनवरी 2019 में आई पर्यावरण, एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर जलवायु परिवर्तन के चलते दूध के उत्पादन में 2020 में 1.6 मीट्रिक टन की कमी आ सकती है। साथ ही चावल समेत कई फसलों के उत्पादन में कमी आएगी।

किसानों की आजीविका पर होगा असर
कई फसलों के उत्पादन में कमी आने से किसानों की आजीविका पर इसका असर दिखाई देगा। उनकी हालत और खराब हो सकती है। ऐसे में किसानों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ेगी।

Winter

Source: Twitter

किन राज्यों में गिरेगा दूध का उत्पादन
रिपोर्ट के अनुसार, दूध के उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगी। ग्लोबल वॉर्मिंग से इन राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इससे पानी की कमी होगी और जिसका असर पशु उत्पादकता पर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: CAA और NRC को लेकर पीएम मोदी ने लोगों को समझाया इसका सही मतलब

अगले 7 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत!
मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक दिल्ली को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर से अगले सात दिनों तक यानी 5 जनवरी 2020 तक पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।