अजय माकन ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा!

by Mahima Bhatnagar
ajay maken

नई दिल्ली। कई महीने की रस्साकशी के बीच दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन कांग्रेस का हाथ छोड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई महीने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसे अब जाकर स्वीकार कर लिया गया है। कहने का मतलब पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की अध्यक्ष पद से विदाई सुनिश्चित हो गई है और नए अध्यक्ष का निर्णय अगले दो-तीन दिन में होने के आसार हैं। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें केंद्रीय राजनीति में अपने साथ जोड़ सकते हैं। यानी अजय माकन भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आई खबरों में दावा किया गया था कि अजय माकन ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राहुल गांधी ने इसे मंजूर नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ठंड बरकरार

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अजय माकन की एक बैठक पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के साथ हुई थी। इसमें दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे। इस बैठक में अजय माकन ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। इसके पीछे उन्होंने अपने गिरते स्वास्थ्य का हवाला दिया था। बैठक में राहुल गांधी ने अजय माकन के इस्तीफे को स्वीकृति दे।

इसे भी पढ़ें: राज्स्थान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दस्तावेजों में से हटाई जाएगी दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री योगानंद शास्त्री दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है। मालूम हो कि अजय माकन ने सितंबर 2018 में ही अपनी हड्डी की बीमारी के चलते दे दिया था इस्तीफा, तभी से चल रही थी ऊहापोह की स्थिति थी। तब राहुल गांधी ने ही इस्तीफे पर हामी नहीं भरी थी।

इसे भी पढ़ें: 3 तलाक पर राज्यसभा में जंग जारी, विपक्ष पड़ रही है भारी