जदयू और लोजपा ने कांग्रेस द्वारा की गई रैली को बताया फ्लॉप, इतने पैसों में जुटी लोगों की भीड़

by Mahima Bhatnagar
rahul gandhi

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली का आयोजन किया गया। जहां महागठबंधन से जुड़े सभी लोग मौजूद रहे। इस रैली का आयोजन गांधी मैदान में किया गया। जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए बनाए गए ये नए नियम, पढ़ें यहां

कांग्रेस की रैली को उपमुख्यमंत्री ने बताया फ्लॉप

कांग्रेस द्वारा कराई गई जन आकांक्षा रैली को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने फ्लॉप बताया उन्होंने कहा कि, इस रैली में जो भीड़ इक्टठी हुई है वो सब पैसे देकर बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों जमानत पर हैं जबकि तेजस्वी के पिता लालू यादव जेल में है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के अभिभाषण के वो शब्द, जिनसे गूंज उठा सेंट्रल हॉल

लालू यादव पर कसा तंज

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने साथ ही तंज कसते हुए कहा कि जब लालू यादव खुद सत्ता में थे तो चरवाहा विद्यालय खुलवाया। अब पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की बात कर रहे हैं। वहीं, विधान पार्षद सह जदयू के कोषाध्यक्ष डॉ रणबीर नंदन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की गांधी मैदान में हुई रैली को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को अपनी औकात गांधी मैदान में दिख गयी। 28 साल बाद रैली करने की हिम्मत करने वाली कांग्रेस को जनता ने दिखा दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही वे विकास का प्रतीक मानते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें: गांधी जी के मृत्यृ के दिन की पूरी कहानी