… नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरूदास कामत का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरूदास कामत के निधन पर कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अस्पताल में जाकर शोक व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: आज दुनियाभर में मनाई जा रही है ईद-उल-अजहा

बता दें कि कामत मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता थे, गुरुदास कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुदास कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रहे। वहीं नॉर्थ वेस्‍ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे।

इसे भी पढ़ें: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पूरे देश में निकाली जाएगी अस्थि कलश यात्रा

कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभारी भी बनाया गया था। विवाद के बाद 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।

इसे भी पढ़ें: LIVE: अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश की महायात्रा