Corona Update: देश में दोबारा एक्टिव हुआ कोरोना, इन राज्यों में बढ़ा खतरा

by Mahima Bhatnagar
Covid-19 cases

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने जितना परेशान लोगों को पिछले साल किया। इस साल वैक्सीन आने के बाद लोगों को राहत की सांस भी मिली। लेकिन इस राहत की सांस के बीच एक खबर ने अब एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर दिया। देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना केस दोबारा बढ़ने शुरू हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोविशील्ड वैक्सीन: कितनी सुरक्षित, कितनी डोज जरूरी?

इन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

पिछले सप्ताह के मामलों को देखें तो करीब 7 से 8 राज्यों में स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते सप्ताह कोरोना के नए मामलों में 81% की वृद्धि दर्ज की गई, मध्य प्रदेश में 43%, पंजाब में 31%, जम्मू-कश्मीर में 22%, छत्तीसगढ़ में 13% और हरियाणा 11% वृद्धि दर्ज की गई।

इसके अलावा चंडीगढ़ कोरोना के मामलों में 43% की वृद्धि देखी गई, हालांकि मामलों की संख्या 187 ही रही। दूसरी ओर, कर्नाटक में 4.6% और गुजरात में 4% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से भारत पहुंचा कोरोना… कितना खतरनाक, कितना होगा नुकसान?

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और मध्य प्रदेश में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के कारण संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख के से ज्यादा हो गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था. 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से लौटे 6 लोग पाए गए पॉजिटिव

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,584 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,16,434 हुई। 78 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,463 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,47,306 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,12,665 है। देश में कुल 1,17,45,552 , लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में बाबा रामदेव की पतंजलि ने खोज ली कोरोना की दवा?

मामलों को बढ़ता देख हर कोई चिंता में दिखाई दे रहा है, कि वैक्सीन आने के बाद भी लगातार केस क्यों बढ़ते जा रहे हैं। इस पर हर कोई चर्चा कर रहा है। लेकिन इस समय ये कोई चर्चा का विषय नहीं है बल्कि इस समय इस रोकने का तरीका ढ़ूंढ़ना है। जिसको लेकर सरकार से लेकर डॉक्टर्स तक हर कोई इस पर कार्य कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Dexamethasone जो कोरोना वायरस के इलाज के लिए बनकर आई सबसे बड़ी उम्मीद

आपको बता दें, कि इससे पहले भी मुंबई और देश के कई राज्यों में कोरोना मामले बढ़ने की खबर आई थी, लेकिन जबसे वैक्सीन की खबर सामने आई हैं, तबसे पूरे देश में मामले को आंकड़ा कम ही दिखाई दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी की इस पर किस तरह से रोकथाम लगाई जाएगी।