कोरोना: दिल्ली- नोएडा बॉर्डर को किया गया सील, बिना पास के नहीं होगी एंट्री

by Mahima Bhatnagar
Lockdown

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों के घरों में कैद कर दिया है। साथ ही अब राज्य सरकारों की भी मुश्किले बढ़ानी भी शुरू कर दी है। जिसके कारण सरकार को सख्त से सख्त नियम लागू करने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि, गाजियाबाद के बाद अब नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से सटे बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब दिल्ली से आने-जाने पर दोनों ही तरफ रोक रहेगी। सिर्फ आपातकालीन और सेवाओं को छूट होगी, वह भी कड़े नियम के साथ। नोएडा डीएम के मुताबिक वहां मीडिया पर भी सख्ती लागू। पास बनवाने होंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बीच अमेठी में मचा घमासान, कांग्रेस पर भड़की स्मृति ईरानी

लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्त हुआ नोएडा प्रशासन

नोएडा में लॉकडाउन को अब बेहद कड़ाई से लागू किया जाएगा। यहां तक कि अब मीडिया और जरूरी सर्विस वालों को भी पास और अथॉरिटी दिखाने पर ही जाने दिया जाएगा। ऐसा नोएडा डीएम सुहास के ऑर्डर के बाद हुआ है। उन्होंने पत्र में बतया था कि नोएडा में पाए गए कुछ केस सीधे तौर पर दिल्ली से जुड़े पाए गए थे।

किन्हें छूट

खाने से संबंधित सामान ले जा रहे वाहन, ऐम्बुलेंस और सरकारी वाहनों को छूट होगी। इन वाहनों को भी पास और आईडी कार्ड दिखाना होगा। ऐम्बुलेंस सेवाओं को किसी पास की जरूरत नहीं होगी। जरूरत का सामान लेकर जा रहे हल्के वाहनों को छूट होगी। लेकिन अगर वे लोगों को इधर से उधर ले जाते पाए गए तो वाहन जब्त और कार्रवाई अलग से होगी। इसके अलावा मेडिकल इमर्रजेंसी आने पर भी जाने की छूट होगी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना: 20 अप्रैल से देश में क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा रहेगा

कैसे मिलेगा पास

जो अधिकारी या कर्मचारी सीधे तौर पर कोरोना से जुड़ी सेवाओं में लगे होंगे उन्हें उत्तर प्रदेश या दिल्ली सरकार के संबंधित अधिकारी से पास मिलेगा।अबतक मीडिया कर्मियों को बिना पास के आने-जाने की इजाजत थी, सिर्फ आईडी कार्ड मान्य था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बुधवार यानी आज के बाद से जिन मीडियाकर्मियों को अडिशनल सीपी या जिला सूचना अधिकारी से पास नहीं मिलेगा उन्हें जाने की इजाजत नहीं होगी। पास के लिए इनके पास ही अप्लाइ करना होगा।

इसे भी पढ़ें: 20 अप्रैल से ऑफिस जाने वाले जान लें सरकार की ये जरूरी गाइडलाइन

आपको बता दें कि, जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है, कि अभी पूरी तरह से देश को पटरी पर आने में समय लगेगा। क्योंकि जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं, उन्हें देखकर साफ हो गया है, कि अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वो इसलिए क्योंकि हर दिन में ना जाने कितने मामले सामने आते हैं, कई लोगों की मौत होती है तो कई लोग सही होकर अपने घर जाते हैं। लेकिन यूपी सरकार इसको लेकर काफी सख्त दिखाई दे रही है, किसी चीज में रियायत उन इलाकों में बिल्कुल नहीं दी जा रही है, जहां इस वायरस के मामले सामने आए हैं। क्योंकि जब तक वो कंट्रोल नहीं किया जाएगा तब तक कुछ नहीं हो पाएगा।