कोरोना वायरस: नमस्ते करना हुआ ट्रेंड प्रिंस चार्ल्स से लेकर ट्रंप , ऐसे एक दूसरे से मिल रहे लोग

by Mahima Bhatnagar
Coronavirus

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी देशों की सरकार ने अपने देश के लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वो है नमस्ते… जी हां नमस्ते। जो नमस्ते करते हुए आपने भारत के लोगों को देखा था अभी तक लेकिन अब तो हर जगह हर कोई जिससे भी मिल रहा है, वो नमस्ते ही कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: आखिर भारत में कब थमेगा कोरोना का कहर, 112 मामले आए सामने

नमस्ते का शुरू हुआ ट्रेंड

donald-trump

नमस्ते यानि हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करना। कुछ इसी तरह अभिवादन करते नजर आ रहे हैं, दुनिया की बड़ी बड़ी हस्तियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जिन्होंने आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर का नमस्ते करके अभिवादन किया। ट्रम्प ने कहा, ‘मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैं किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था क्योंकि वहां ऐसा ही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार नमस्ते के लिए हाथ जोड़े। ट्रम्प ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा, ‘वे (भारत और जापान) सिर झुकाते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि झुकने और नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह बहुत अजीब लगता है जब लोग आपके सामने से गुजरते हैं और ‘हाय’ कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: दुनिया से कटा भारत, इन देशों के वीजा रद्द

प्रिंस चार्ल्स

prince charles

प्रिंस चार्ल्स हाल ही में नमस्ते करते हुए नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे थे। प्रिंस चार्ल्स का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह पहले हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाते हैं और फिर तुरंत ही नमस्ते करते हैं। बता दें, यूके में कोरोनावायरस के मामलों का आंकड़ा 460 पहुंच गया है और इस वजह से शाही परिवार भी सावधानी बरत रहा है।

इसे भी पढ़ें: चीन में इंसान से इंसान में फैलने वाले कोरोना वायरस से दुनिया भर में खौफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

macron

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी हाल ही में नमस्ते करते हुए नजर आए। राष्ट्रपति ने सोमवार को स्पेन के राजा फिलिप और उनकी पत्नी इलीसी का पेरिस में स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों का नमस्ते के साथ अभिवादन किया था। स्पेन और फ्रांस में अब तक कोरोनावायरस के 4,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।