कोरोना का खौफ: दुनिया से कटा भारत, इन देशों के वीजा रद्द

by Mahima Bhatnagar
corona

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने अपने पैर इतने पसार लिए हैं कि, अब भारत सरकार ने इससे लोगों को बचाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। भारत सरकार ने 11 मार्च को दुनिया के सभी देशों के वीजा रद्द करने के आदेश दे दिए हैं। जिनकी अवधि 15 अप्रैल तक रखी गई है। यानि अब कोई भी व्यक्ति 15 अप्रैल तक विदेश से भारत नहीं आएगा। लेकिन अगर कोई भारतीय अपने देश वापस आना चाहते हैं तो सबसे पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी उसे 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। अगर वो ठीक होगा तो उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: चीन में इंसान से इंसान में फैलने वाले कोरोना वायरस से दुनिया भर में खौफ

आइए जानते हैं इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से और क्या एडवाइजरी जारी की गई है।

  • कोरोना वायरस ज्यादा ना फैले इसके लिए भारत सरकार ने 13 मार्च तक जारी हुए सभी वीजा-ई-वीजा को रद्द कर दिया है। जो 15 अप्रैल तक रद्द रहेंगे। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी, डिप्लोमेट, रोजगार, प्रोजेक्ट वीजा समेत अन्य सरकरी अधिकारियों को प्रवेश करने दिया जाएगा।
  • जो भी व्यक्ति किसी और देश से आया है उसका वीजा जारी रहेगा। अगर उन्हें काउंसलर एक्सेस की जरूरत है या वीजा की तारीख बढ़वानी है, तो वो FRRO से संपर्क करें।
  • OCI कार्ड होल्डर्स को जो वीजा फ्री ट्रैवल का फायदा मिलता था, उसे भी 15 अप्रैल तक के लिए रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus: सरकार ने बताया कैसे बचें, क्या करें और क्या ना करें?

  • हालंकि, अगर कोई भी विदेशी नागरिक भारत आना चाहता है तो पहले वो अपने देश में मौजूद भारतीय दूतावास में संपर्क करेगा उसके बाद उसे भारत आने का आदेश मिलेगा।
  • चीन, ईरान, इटली, कोरिया, स्पेन, जर्मनी समेत कई ऐसे देश हैं , जहां लोग ज्यादा सफर करते हैं इसलिए उन देशों से आए नागरिकों को 14 दिन के लिए स्पेशल निगरानी में रखा जाएगा और सारे टेस्ट कराए जाएगे।
  • जमीनी बॉर्डर से इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जाएगी।
coronavirus
  • अगर कोई भारतीय नागरिक अगर विदेश यात्रा करना चाह रहा है, तो वो अपनी प्लानिंग इस तरह करें कि उन्हें 14 दिनों तक निगरानी में भी रखा जा सकता है।
  • भारत सरकार ने ये भी कहा है कि अगर जरूरी नहीं है तो विदेश यात्रा ना करें, जितना आप अपने आपको सेफ कर सकते हैं कर लें।

इसे भी पढ़ें-जानिए कोरोना से लोगों को बचाने के लिए भारत क्या कर रहा है तैयारियां

स्वास्थय मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, भारत में कोरोना के अबतक 60 मामले सामने आए हैं। जबकि विदेश से आने वाले लगभग 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। विदेश से आने वाले लोगों की बात करें तो एक दिन में औसतन विदेश से 10 लाख से अधिक लोग आते हैं, इसलिए एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के खास इंतजाम किए गए हैं।

अगर दुनियाभर की बात करें तो अबतब 107 से अधिक देश इस वायरस की चपेट में हैं। जबकि एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पूरी दुनिया में अबतक 4600 से अधिक लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। भारत की तरह ही अमेरिका ने भी ट्रैवल एडवाइजारी जारी की है और यूरोप से आने वाले सभी लोगों के आने पर रोक लगा दी है।