शादी के बंधन में बंधे दीपवीर, सामने आईं ये तस्वीरें

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। दीपिका और रणवीर सिंह की सिंधी रीति रिवाज के तहत शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बाराती भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर पहले ही बारातियों का यॉट से वेन्यू तक पहुंचने का वीडियो न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले दिन इन दोनों ने कोंकणी रीति से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी कर रहे हैं। सिंधी रिवाज से हो रही शादी में विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है।

कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका इस दिन लहंगा पहन रही हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें।

दीपवीर की तरफ से शादी को प्राइवेट अफेयर रखा गया है। यहां तक कि विला के आसपास पानी में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। इतनी प्राइवेसी के बाद भी दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। रणवीर सिंह की दूल्हे के कपड़े वाली तस्वीर काफी चर्चा में रही। रणवीर ने कोंकणी रिवाज से हो रही शादी में सफेद पर सुनहरे रंग की कारीगरी वाली शेरवानी पहनी हुई थी जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।